logo

राहुल गांधी के खिलाफ नफरती टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र का पुतला दहन किया  

congress186.jpg

रांची
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी एवं बयानों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में मार्च किया गया। साथ ही केंद्र का पुतला दहन परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा स्थल के समीप किया गया। मौके पर कमलेश ने कहा कि झारखंड की जनता जानना चाहती है कि क्या ये नफरती अभियान गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर हो रहा है। रवनीत बिट्टू अपने आकाओं को खुश करने के लिए राहुल गांधी के लिए ऐसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं जिसने राजनीति के सभी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। महतो ने कहा कि उधर महाराष्ट्र के सत्ताधारी दल शिवसेना (शिंदे) के विधायक संजय गायकवाड़ ने भी तथ्यहीन आरोप लगाते हुए हिंसात्मक टिप्पणी की है। आखिर राहुल गांधी के प्रति भाजपा नेताओं में इतनी नफरत क्यों है। 


कहा कि अगर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो देश के नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी के लिए ऐसी बयानबाजी करने वाले नेताओं को तुरंत जेल में डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता रवनीत बिट्टू एवं शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ को नफरती एवं हिंसात्मक बयानबाजी करने के लिए तुरंत गिरफ्तार करें। कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए जिसके परिवार के सदस्यों ने अपना बलिदान दिया है ऐसे व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित और बिगड़े बोल कुंठित मानसिकता से ग्रसित व्यक्ति ही दे सकते हैं। राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा नेतृत्व इस कदर कुंठा का शिकार हो गया है कि राहुल गांधी को आतंकवादी बोलने और जीभ काट कर लाने वालों को पूरा प्रश्रय दे रहा है। 


कार्यक्रम में मुख्य रूप से नमन विकसल कोनगाड़ी, राजेश कच्छप, प्रदीप तुलस्यान, रोशन लाल भाटिया, अमुल्य नीरज खलखो,  मदन मोहन शर्मा, राजीव रंजन प्रसाद, सोनाल शांति, निरंजन पासवान,आभा सिन्हा, ऋषिकेश सिंह,  राजेश सिन्हा सन्नी, अजय नाथ शाहदेव, डॉ.कुमार राजा, डॉ. राकेश किरण महतो, प्रेम प्रकाश शाहदेव, आलोक दुबे, राजेश गुप्ता छोटू, किशोर शाहदेव, सुन्दरी तिर्की, अमरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, शंतनू मिश्रा, डॉ. एम तौसिफ, सुनील सिंह, ईश्वर आनन्द,   सलीम खान, शहबाज अहमद, बबलू शुक्ला, बेलस तिर्की, पूर्णीमा सिंह, राजन वर्मा, रामाकान्त आनन्द, हुसैन खान, गौतम उपाध्याय, मेहुल प्रसाद, अमृत कुमार सिंह, ऐनूल हक, विक्की ठाकुर, नीतू देवी, गौरव सिंह, अमन अहमद, राजू राम, राजेश चंन्द्र राजू, जितेन्द्र त्रिवेदी, रीता चौधरी, तरिक मुजुबी, विनीता पाठक, राखी प्रर्दशनी, अर्चना मिर्धा, नरेन्द्र गोपी, गुलजार अहमद, विक्की करमाली, उमेर खान, अर्जुन मांझी, सोनी नायक, दीपक राय,  साहिद अहमद, रजीव रंजन राजू, चन्द्र रशिम पिंगुवा, संजय सरिया, चंदन बैठा, मदन महतो, विनोद कुमार सिंह, रमेश पांडे, जफर ईमाम, सुनील उरांव, शिव टहल नायक, ईश्वर नायक, उषा पासवान, अख्तर अली, कमेश्वर गिरी, मुकेश चौधरी, शदाब खान, हकीम अंसारी, शहबीर लोहरा, कुशल उरांव, वसीम अंसारी, ओवेइस आजाद, राधा नायक, बालचंद मुण्डा, खगेश महतो, महबुबा राज, प्रदीप कुमार, सुहैल रहमान, अंकित सिंह, विजय टोप्पो, मेरी तिर्की, उषा खलखो, डॉ नयर, प्रेम कुमार, नीलम सहाय, प्रशांत कुमार, अजय सिंह और  संतोष नायक आदि उपस्थित थे।


 

Tags - Congress burnt effigy Rahul Gandhi Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News